Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Women T20 World Cup: बिना टॉस हुए रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान का वार्म-अप मुकाबला

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए विश्व कप टी20 का आगाज कायदे से 16 फरवरी को हो रहा था जब भारतीय टीम अपनी चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम के साथ विश्व कप वार्म अप मैच में खेलने जा रही थी।

यह मुकाबला ब्रिस्बेन के एलन बोर्डर फील्ड में खेला जाना था लेकिन इस मुकाबले में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। यहां तक की टॉस भी नहीं हो सका और इस तरह से यह मैच बारिश के चलते पूरी तरह धुलकर रद्द हो चुका है।

इस मैच के जरिए दोनों ही टीमों के पास विश्व कप के अहम मुकाबलों से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन को तलाशने और तराशने का मौका था।

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में ही त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली थी जिसमे वह फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी लेकिन वहां पर उसको मेजबान टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

महिला विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होगा और पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेला जाएगा। यह विश्व कप 8 मार्च तक चलेगा जो इंटरनेशनल वूमने डे भी है।

इससे पहले भारतीय महिला टीम की इन-फॉर्म ओपनर स्मृति मंधाना का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के दौरान लचर मध्य क्रम को संभालने के लिए भारत को शीर्ष चार में लंबी बल्लेबाजी करने की आवश्यकता है।

मंधाना ने कहा, "मध्य क्रम निश्चित रूप से बेहतर हो सकता है।" उन्होंने कहा, 'अभी भी कुछ चीजें हैं जिन्हें हमें अपनी बल्लेबाजी के साथ पूरा करना है और हम ऐसा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मध्य क्रम का समर्थन करने का सबसे अच्छा तरीका शीर्ष क्रम के लिए 20 ओवर बल्लेबाजी करना है। मुझे लगता है कि हमें शीर्ष चार के रूप में लंबे समय तक टिकने की कोशिश करनी होगी। "हमें 16 वें या 17 वें ओवर में आउट नहीं होने की कोशिश करनी चाहिए और 20 वें ओवर तक बने रहने पर समस्या को सुलझा लिया जाएगा", 23 साल की मंधाना इस बार आईसीसी रैंकिंग में चौथे नंबर की टी20 बल्लेबाज बन गईं हैं।

Story first published: Sunday, February 16, 2020, 13:13 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+