कॉमिक्स के पात्र बने डेविड बेकहम
लास एंजेलिस। विश्व के सबसे लोकप्रिय फुटबाल खिलाड़ियों में एक इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम अब एक कॉमिक्स किताब के पात्र बन गए हैं। वेबसाइट 'एशेज शो बिज डॉट कॉम' के मुताबिक ब्ल्यूवाटर प्रोडक्शंस नाम की एक कंपनी ने बेकहम पर एक कॉमिक्स निकालने का फैसला किया है। कंपनी ने इस कॉमिक्स को 'फेम : डेविड बेकहम' नाम दिया है।
35 वर्षीय बेकहम ने अपनी जिंदगी में जो कुछ किया है, वह खास रहा है। यही कारण है कि वह विश्व के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें ब्ल्यूवाटर प्रोडक्शंस अपने कॉमिक्स में जगह दे रहा है।
देखें: फीफा विश्व कप 2010 पर विशेष पृष्ठ
इस कॉमिक्स में फुटबाल मैदान में बेकहम के शुरुआती दिनों के अलावा मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने के उनके सपने, अमेरिका में खेलने के दौरान उनकी चुनौतियों और अन्य बातों का जिक्र मिलेगा। इस कॉमिक्स के लिए चित्र पाब्लो मार्टिनीना ने बनाए हैं और पीट रोजर्स ने इसकी कहानी लिखी है। कॉमिक्स सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसकी कीमत 3.99 डॉलर रखी गई है।
ब्ल्यूवॉटर प्रोडक्शंस ने इससे पहले हॉलीवुड स्टार राबर्ट पैटिंसन, क्रिस्टीन स्टीवार्ट और टेलर लाउटर्नर पर कॉमिक्स जारी की है। इसके अलावा लेडी गागा और टेलर स्विफ्ट जैसी गायिकाएं भी इस कामिक्स के जरिए अपने प्रशंसकों तक पहुंच चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications