कैच के चक्कर में फील्डर के साथ बड़ा हादसा, टूटकर अलग हो गई हड्डी
नई दिल्ली। स्टेडियम में बैठकर दर्शकों के लिए क्रिकेट मैच देखना तो मजेदार रहता है लेकिन मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों के लिए यह खेल कई बार उतना ही खतरनाक साबित हो जाता है। इस खेल में कईयों ने अपनी जान गंवा दी तो कईयों का करियर चोट के कारण खत्म हो गया। इंग्लैंड में चल रही डोमेस्टिक वनडे सीरीज में भी एक बड़ा हादसा देखने को मिला। इस हादसे की तस्वीरें खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी कीं।
दरअसल, यह हादसा सरे के ऑलराउंडर रिकी क्लार्क के साथ घटा। एसेक्स के खिलाफ चल रहे एक मुकाबले में क्लार्क बुरी तरह जख्मी हो गए। फील्डिंग करते वक्त उनके दाएं हाथ की उंगली टूट गई। मैच के दौरान क्लार्क स्लिप पोजीशन पर फील्डिंग कर रहे थे, तभी मॉर्ने मॉर्कल की गेंद पर डैन लॉरेंस का कैच स्लिप की ओर आया। क्लार्क ने कैच लेने के चक्कर में डाइव मारी लेकिन इश दाैरान उंगली जमीन में जोर के साथ लग गई। इसके बाद जब क्लार्क ने उंगली देखी तो वह टूट चुकी थी और खून बहने लगा।
टूटकर अलग हो गई हड्डी
क्लार्क तुरंत मैदान छोड़कर चले गए। जब डाॅक्टर ने एक्स-रे लिया तो उनकी उंगली टूटी हुई पारी गई। उंगली की हड्डी अलग हो चुकी थी। डाॅक्टरों का कहना है कि हड्डी को जुड़ने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं। ऐसे में अब क्लार्क को क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। क्लार्क ने अपनी चोटिल उंगली की तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
