INDvsAUS 1st T20: पहले टी20 मैच में ये हो सकता है भारत का प्लेइंग इलेवन, जानिए कौन हो सकता है बाहर
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बहुप्रतिक्षित टी20 सीरीज का आगाज आज यानी बुधवार 21 नवंबर को ब्रिसबेन में हो रहा है। मैच से एक दिन पहले ही 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई थी। धोनी को पहले से ही आराम दिया गया है जबकि विराट कोहली की वापसी हुई है। विंडीज के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा थे।
बात अगर भारत के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन की करें तो रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह का चुना जाना तो लगभग तय हैं। लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम विकेट कीपर के तौर पर शामिल किया गया है। जबकि दिनेश कार्तिक कार्तिक को भी टीम मेंं मौका मिला है। ऐसे में दिनेश कार्तिक की खेलने की संभावनाएं कम हो जाती दिख रही हैं।
बात दें कि यह मैच ब्रिसबेन के गाबा में दोपहर 1:20 से खेला जाएगा।
भारत का संभावित प्लेइंग इलेवन:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
