मुझे वो गेंद तो लौटा दोः गिलक्रिस्ट
होबार्ट, 19 नवंबरः श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजकर अपने टेस्ट करियर का 100वां छक्का जमाने वाले आस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने दर्शकों से उस गेंद को वापस करने की गुजारिश की है.गिलक्रिस्ट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि वैसे तो मैं यादगार के तौर पर कोई वस्तु अपने पास रखने में यकीन नहीं करता लेकिन मैं इस गेंद को जरूर अपने पास रखना चाहूंगा.
मैं दर्शकों से अनुरोध करता हूं कि अगर वो गेंद उनके पास है तो कृपया मुझे वापस कर दें. गिलक्रिस्ट ने मुरलीधरन की इस गेंद पर इतना जोरदार शॉट लगाया था कि गेंद मैदान के पार निकलते हुये पड़ोस की गली में जाकर गिरी और फिर उसे खोजा नहीं जा सका. गेंद गायब होने की वजह से अंपायर को मजबूरी में दूसरी गेंद से मैच शुरू कराना पड़ा.
गिलक्रिस्ट ने इस बारे में कहा कि जिंदगी में बहुत कम बार ही इस तरह की चीजें घटित होती हैं. निश्चित रूप से यह एक बड़ी उपलब्धि है और इसके यादगार के तौर पर मैं उस गेंद को अपने पास रखना चाहता हूं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications