इमरान खान का दावा- अगले विश्व कप तक पाकिस्तान टीम को सुधार दूंगा
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2019 में आलोचनाओं से घिरी रही। भारत से हार मिलने के बाद उनके कप्तान सरफराज अहमद की भी खूब खिल्ली उड़ती रही। सेमीफाइनल में जाने के लिए पाकिस्तान दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहता रहा लेकिन अंत में उन्हें निराशा ही मिली। अब अकटलें लगाई जा रही हैं कि पाक बोर्ड टीम में कुछ बदलाव कर सकता है। वहीं उनके प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि वो पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव करके दिखाएंगे और टीम को सुधारेंगे।
पाकिस्तान के पूर्व विश्व विजेता क्रिकेट कप्तान इमरान ने कहा, 'वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद मैंने फैसला किया है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ठीक करूंगा. अगले वर्ल्ड कप में आप जो टीम देखेंगे वो एक प्रोफेशनल टीम होगी, मेरे ये शब्द आप याद रखिएगा। हम पाकिस्तान क्रिकेट का सिस्टम सही करेंगे और टैलेंटेड खिलाड़ी को पाकिस्तान की टीम में जगह मिलेगी।' बता दें कि सरफराज को कप्तानी से हटाने पर चर्चा पाक बोर्ड कर रहा है। खबरों की मानें तो टेस्ट में अजहर अली और असद शफीक में से किसी एक को कमान सौंपी जा सकती है।
इमरान खान ने एक समारोह के दौरान पाकिस्तान से बाहर रहने वाले अपने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं इंग्लैंड गया जहां मैंने क्रिकेट खेलना सीखा। जब हम वहां से वापस आए तो हमने अपने क्रिकेटरों के स्तर को बेहतर किया। विश्व कप के बाद मैंने फैसला किया है कि मैं खुद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में सुधार करूंगा। मेरे शब्दों को याद रखिएगा, जो टीम आप अगले विश्व कप में देखेंगे वो एक शानदार पेशेवर टीम होगी। हम सिस्टम में सुधार करेंगे और ऐसा ढांचा खड़ा करेंगे ताकि सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा सामने आ सके।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
