Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

और खास होगी भारत की जीत अगर आप जुड़ेंगे #CupOfJoy से

बेंगलुरु। क्रिकेट विश्वकप चल रहा है। जाहिर है आप भी आये दिन टीवी से चिपक जाते होंगे और अगर भारत का मैच होगा तब तो पक्का। जी हां क्रिकेट के इसी बुखार और खुमार में पूरा भारत रमा हुआ है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक वर्ग ऐसा भी है, जिसके पास टीवी खरीदने तक के पैसे नहीं हैं। वो गली चौराहों पर दुकानों पर लगे टीवी पर देख कर मैच का थोड़ा बहुत मजा ले लेते हैं।

लेकिन अगर आप चाहें तो उनमें से कई गरीबों की जिंदगी इसी क्रिकेट विश्वकप के जरिये संवार सकते हैं। उसमें आपकी मदद करेगा गैर सरकारी संगठन 'रंग दे'। रंग दे वो संगठन है, जो गरीबों को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिये बहुत ही सस्ती दरों पर ऋण मुहैया कराता है।

विश्वकप और रंग दे की मुहिम

विश्वकप के मौके पर रंग दे ने एक मुहिम चलायी है- #CupOfJoy। इसके अंतर्गत आप रंग दे की वेबसाइट पर जायें और एक प्लेज जिखें। प्लेज क्रिकेट से जुड़ी होनी चाहिये। कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं- दक्ष‍िण अफ्रीका के ख‍िलाफ विराट कोहली जितने रन बनायेंगे, मैं उसका 10 गुना धन निवेश करूंगा। विराट कोहली ने अगर शतक जड़ा तो मैं 1000 रुपए निवेश करूंगा, टीम इंडिया ने 300 रन बनाये तो मैं 3000 निवेश करूंगा, भारत और दक्ष‍िण अफ्रीका के मैच में जितने छक्के पड़ेंगे उसका 100 गुना मैं निवेश करूंगा... आदि।

प्लेज के लिये आप यहां क्ल‍िक कर सकते हैं- http://www.rangde.org/cupofjoy

इस प्रकार अगर आप रंग दे के माध्यम से गरीबों के लिये हाथ बढ़ायेंगे तो विश्वकप जीतने की खुशी शायद कई गुना ज्यादा होगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+