काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे विदर्भ टीम और शेष भारत टीम के खिलाड़ी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीफ के 42 जवानों को फैज फजल की कप्तानी वाली विदर्भ टीम और अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में खेल रही शेष भारत टीम ने इस तरह शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दोनों टीमों के खिलाड़ी जब ईरानी कप के मुकाबले के चौथे दिन मैदान पर उतरे तो उन्होंने पनी बाजू पर काली पट्टी बांधी।

इस मैच के दौरान मैदानी अंपायर नंदन और नितिन मेनन भी अपनी-अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधे नजर आए। बीसीसीआई सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने काली पट्टी शहीदों के सम्मान में पहनी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा जिले में सीआरपीएफ की एक बस में विस्फोटक लदे वाहन से टक्कर मार दी, जिससे हुए विस्फोट में सैनिक शहीद हुए।

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान की गोद में छिपे रहने वाले आतंकवादी संगठन जैश ए-मोहम्मद ली। वहीं अमेरिका ने हमले की निंदा करते हुए सभी देशों से आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और समर्थन नहीं देने की अपील की। हमले की निंदा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वह किसी भी रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने को प्रतिबद्ध है। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने कहा, "भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की अमेरिका कड़े शब्दों में निंदा करता है।

Read more about: irani cup attack
Story first published: Friday, February 15, 2019, 19:32 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+