Video: दे दनादन! जब सिर्फ 1 गेंद में बने 20 रन, देखकर दंग रह जाएंगे आप
नयी दिल्ली। क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। क्रिकेट में हैरतअंगेज कारनामे होते रहते है। नए रिकार्ड भी बनते और पुराने टूटते रहते है। ऐसा ही हैरतअंग्रेज एक वाकया तब हुआ जब बिग बैश लीग टी-20 मैच के दौरान एक गेंद में 20 रन बन गए। अगर आप विश्वास नहीं कर पा रहें हैं तो जरा इस वीडियो को देखिए। IPL 2016: सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा, जो अब से पहले कोई नहीं कर पाया
देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि कैसे ये अविश्विसनीय रिकॉर्ड बन गया। साल 2012 के ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग मैच के दौरान हॉबर्ट हरीकेन्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मैच के दौरान बैंटिंग करते हुए ट्रैविस बर्ट ने क्लाइंट मैके की गेंद पर लगातार 6 छक्के जड़े। पहला छक्का जड़ने के बाद, दूसरे बॉल पर भी छक्का जड़ दिया। पता चला कि वो नो बॉल है।
हरीकेन्स ने तीसरी बार भी बॉल को बॉउंड्री के पार पहुंचा दिया। ऐसे में 1 गेंद पर उन्होंने 18 रन स्कोर कर लिए और दो रन उन्हें नो-बॉल के मिले। ऐसे में उन्होंने एक गेंद पर 20 रन स्कोर कर लिए। आप भी देखिए ये अविश्वसनीय नजारा...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
