|
क्या है मामला ?
20 अक्टूबर को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का जन्मदिन था। ट्विटर पर बुमराह ने सहवाग को जन्मदिन की बधाई दी। जहां नीचे उमर अफरीदी नाम के शख्स ने ट्वीट किया- ''पाकिस्तान में 5 साल का ये बच्चा आपका बहुत बड़ा फैन है। एशिया कप में आपकी गेंदबाजी देखने के बाद आपकी तरह बॉल करने की कोशिश कर रहा है।

एशिया कप से फॉलो करना शुरू किया:
ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बच्चा ने एशिया कप 2018 में बुमराह का एक्शन देखकर ही उन्हें कॉपी करना शुरू किया था। बहुत कम समय में वह जसप्रीत की तरह गेंद फेंकने में सफल हो गया।
INDvsWI: विराट कोहली ने 36वें शतक से अपने नाम किए कई रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे

एशिया कप में बुमराह:
बता दें कि एशिया कप में जसप्रीत बुमराह ने 4 मैचों में सात विकेट लिए थे। फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर भारत ने सातवीं बार यह कप जीता था। एशिया कप के दौरान भारत का सामना पाकिस्तान से दो बार हुआ था। दोनों बार भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।
|
बुमराह का जवाब:
इस पर जसप्रीत बुमराह ने भी तेजी से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब वह बालक थे, तो वह अपने नायक क्रिकेटरों के एक्शन की कॉपी करते थे। और अब उन्हें बच्चों को अपने एक्शन की कॉपी करते देख बहुत ही अच्छा लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
