VIDEO : आखिरी गेंद पर चाहिए थे 6 रन, ट्रेंट बोल्ड थे सामने, जानें फिर क्या हुआ

माउंट । न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अब तक अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया है। बोल्ट ने न्यूजीलैंड की टीम को गेंदबाजी में अहम योगदान दिया है, लेकिन वह बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। बोल्ट ने अपने करियर में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। लेकिन गुरुवार (23 दिसंबर) को सुपर स्मैश लीग में उनका प्रदर्शन एक अच्छे बल्लेबाज को भी शर्मिंदा कर सकता है।

बोल्ट सुपर स्मैश लीग में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेल रहे हैं। गुरुवार को सुपर स्मैश का 1वां मैच में कैंटरबरी और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के बीच हुआ। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने इस मैच को एक विकेट से जीत लिया। उन्हें जीत के लिए आखिरी गेंद पर छह रन चाहिए थे। ऐसे में सेट का बेहतरीन बल्लेबाज भी खेलने से डरता होगा, लेकिन ट्रेंट बोल्ट आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर बिना डरे शानदार छक्का लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें- IND vs SA : कोहली हासिल करेंगे खास उपलब्धि, ऋषभ पंत के हाथों टूटेगा धोनी का रिकाॅर्ड

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए मैच जीतना मुश्किल था, क्योंकि आखिरी ओवर में 7 रन चाहिए थे और तीन बल्लेबाज इसी ओवर में आउट होकर पवेलियन लाैट चुके थे। ऐसे में उन्हें आखिरी गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी। लेकिन बोल्ट ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कैंटरबरी की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मैच की बात करें तो कैंटरबरी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 107 रन पर ऑलआउट हो गई। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए लक्ष्य बड़ा नहीं था, लेकिन विरोधी टीम की शानदार गेंदबाजी ने इसे मुश्किल बना दिया। लिहाजा मैच आखिरी ओवर तक गया। आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए कैंटरबरी के एड नट्टल आए। नट्टल ने आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए। अनुराग वर्मा और ईश सोढ़ी उनके शिकार बने। चौथी गेंद पर जो वॉकर भी बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन आखिरी गेंद पर बोल्ट ने कमाल कर दिया। ट्रेंट बोल्ट ने मैच में सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और नाबाद 7 का योगदान दिया। उन्होंने बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी में दो अहम विकेट भी लिए।

Read more about: trent boult cricket
Story first published: Friday, December 24, 2021, 10:57 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+