Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वसीम अकरम वर्जन-2, छोटे गेंदबाज का दिल छूने वाला VIDEO

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के 'सुल्तान ऑफ स्विंग' वसीम अकरम का नाम दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में लिया जाता है। पूरी दुनिया में लोग वसीम अकरम की गेंदबाजी के कायल हैं लेकिन खुद वसीम किसी और की गेंदबाजी के कायल हो गए हैं। वसीम अकरम को एक बच्चे की गेंदबाजी भा गई है और वो अब इस बच्चे की तलाश में है। उन्होंने ट्विटर पर इस बच्चे का वीडियो शेयर कर पूछा है कि आखिर ये बच्चा है कौन?

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम एक बच्चे की गेंदबाजी के कायल हो गए हैं। इस वीडियो में बच्चा शानदार बॉलिंग करते हुए दिख रहा है। बच्चा किसी फील्ड पर भी नहीं, बल्कि घर के आंगन में बॉलिंग कर रहा है। वो एकदम वसीम अकरम जैसे ही बाएं हाथ से बॉलिंग कर रहा है और एक के बाद एक विकेट चटक रहा है।

उन्होंने इस बच्चे का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'ये लड़का आखिर कौन है? हमारे देश में बहुत टैलेंट है लेकिन उन्हें पहचानने के लिए कोई टैलेंट नहीं है। अब समय आ गया है कि इसके लिए कुछ किया जाए।'

वसीम अकरम पाकिस्तान के सबसे शानदार तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 414 विकेट और ओडीआई में 501 विकेट लिए हैं।

Story first published: Thursday, March 1, 2018, 16:14 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+