नई दिल्ली। विश्वकप में भारत बांग्लादेश के मुकाबले से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एड वार की जंग छिड़ गयी है। बांग्लादेश क्रिकेट प्रशंसकों ने भारत के मौका-मौका ऐड के जवाब में एक वीडियो बनाया है जिसमें भारत को 2007 विश्वकप की याद दिलायी गयी है। जिसमें भारत को बांग्लादेश ने हरा दिया था।
वहीं एक अन्य ऐड में बांग्लादेश को एक विशालकाय दैत्य के रूप में दिखाया गया है जिसमें वह सभी लोगों के परखच्चे उड़ा देता है। यही नहीं इस ऐड में भारत का एख व्यक्ति इस बांग्लादेशी दैत्य से बचने के लिए खुद को छिपा लेता है।
भारत और बांग्लादेश के बीच कल होने वाले मुकाबले से पहले ही सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग ने इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है। हालांकि इस बात का फैसला तो कल मेलबर्न के मैदान पर ही होगा कि कौन सी टीम डर गयी और कौन सी टीम हार के घर गयी।