दाऊद की धमकी के बाद अफरीदी-मियांदाद में हुई दोस्ती, सामने आया पैच-अप वीडियो
इस्लामाबाद। इस समय पाकिस्तान में स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को अंडरवर्ल्ड के डॉन और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के समधी दाऊद इब्राहिम की ओर से धमकाने का मामला गर्माया हुआ है, जिसके कारण ये खबर केवल पाकिस्तान में ही बल्कि इंटरनेशनल मीडिया में भी हेडलाइन बन गई है लेकिन इस बात की गहराई को समझते हुए अब दोनों क्रिकेटरों मे इस मसले को शांत करने की कोशिश की है।
दोनों ने अब पैच-अप कर लिया है और इस बात के प्रमाण के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी खुश और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जावेद मियांदाद ने कहा कि उनके और अफरीदी के बीच में अब कोई गिला-शिकवा नहीं है और इस बात को अब तूल ना दिया जाए।
मेरी किसी बात से अगर अफरीदी को तकलीफ हुई है तो मैं इस बात के लिए तहेदिल से माफी मांगता हूं। तो वहीं बूम-बूम अफरीदी ने कहा कि मियांदाद ने मेरे खिलाफ आरोप वापस ले लिए हैं, मेरे लिए ये ही बहुत है, वो मेरे वरिष्ठ हैं और उनका मैं सम्मान करता हूं।
जब ट्रंप ने लोहान के लिए कहा...वो बिस्तर पर काफी हसीन साबित होंगी...
आपको बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी को फोन कर धमकी दी थी कि वो मियांदाद के खिलाफ बयानबाजी बंद करे वरना ठीक नहीं होगा। गौरतलब है कि दाऊद की बेटी से मियांदाद के बेटे की शादी हुई है।
भट्ट को आया गुस्सा बोले...देश लोगों के मूड के हिसाब से चलेगा या पॉलिसी से
मालूम हो कि शाहिद अफरीदी और मियांदाद के बीच में पंगा तब शुरू हुआ जब अफरीदी ने पीसीबी से कहा कि वो अपने फैंस के लिए एक फेयरवेल मैच खेलना चाहते हैं, जिस पर एक टीवी चैनल पर मियांदाद ने कहा कि अफरीदी मैच फिक्सर और पैसे के भूखे हैं इसलिए वो ऐसा कह रहे हैं।
जिस पर शाहिद ने कहा था कि मियांदाद को हर जगह पैसे ही दिखते हैं, यही फर्क है उनमें और इमरान खान में, जिसके बाद मियांदाद भी उग्र हो गए और उन्होंने टीवी चैनल पर अफरीदी को कहा कि वो अपनी बेटियों की कसम खाकर बोले कि उन्होंने मैच नहीं बेचे, जिस पर अफरीदी ने भी कड़े तेवर दिखाए और कहा कि मैं उन्हें लीगल नोटिस भेजूंगा।
करवाचौथ: हाथों में पूजा की थाली... आई रात सुहागों वाली...
लेकिन उनका सारा जोश तब ठंडा पड़ गया जब मियांदाद के समधी दाऊद इब्राहिम ने उन्हें फोन पर धमकाया और उसके बाद अब अफरीदी और मियांदाद का पैचअपन वीडियो सामने आया है।
सामने आया पाकिस्तान का झूठ
इस प्रकरण से पाकिस्तान को दोहरा चरित्र भी उजागर हो गया है। पहला ये कि पाकिस्तान हमेशा कहता है कि दाऊद उसके देश में नहीं है, जो कि झूठ साबित हो गया और दूसरा ये कि पाकिस्तान मीडिया ने भी पहली बार दाऊद के खिलाफ खबर प्रसारित की क्योंकि इस बार उनके चहेते अफरीदी को धमकी मिली। मियांदाद जैसे लोग उसके सपंर्क में हैं और उनकी सरकार को पता नहीं, ऐसा कैसे संभव है?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
