For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: जब टूटे हुए जबड़े के साथ मैदान में उतरें टीम इंडिया के नए कोच कुंबले

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के नए कोच का ऐलान हो गया है। जादुई कलाई के मालिक अनिल कुंबले टीम इंडिया के नए कोच बन गए हैं। कुबंले एक जुझारू खिलाड़ी रहे हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण और हौसला देखने लायक रहा है। ऐसे कई मौके आए जब उन्होंने खेल के प्रति अपना समर्पण दिखाया है। उनके इसी समर्पण का नतीजा है कि कुंबले ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए है। कुंबले से पूछकर मुंबई इंडियंस के लिए प्लेयर खरीदती है नीता अंबानी

बाउंसर से टूटा जबड़ा, फिर भी गेंदबाजी की

क्रिकेट के प्रति कुंबले का प्रेम और त्याग देखकर उस वक्त सब दंग रह गए जब कुंबले का जबड़ा टूट गया और इसके बावजूद वो गेंदबाजी करने मैदान में उतर आए। साल 2002 में टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान एंटीगुआ टेस्ट मैच में बल्लेबाजी कर रहे कुंबले का जबड़ा बाउंसर लगने की वजह से टूट गया। लेकिन जब टीम फिल्डिंग के लिए मैदान में उतरी तो टीम की जरूरत को देखते हुए कुंबले अगले दिन पूरे चेहरे पर पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे और उन्होंने इस चोट के बावजूद शानदारे गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सबसे मजबूत खिलाड़ी ब्रायन लारा का विकेट लिया। देखिए वीडियो...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+