For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब विराट ने पूछा हमारे रिश्ते में खास बात क्या है तो अनुष्का ने कहा 'कुछ नहीं'

IPL 2019: Virat Kohli and Anushka Sharma talk about Pure Love in latest ad| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी देश की बेहतरीन सेलिब्रिटी जोड़ियों में एक मानी जाती है। दोनों ही समय-समय पर एक-दूसरे के लिए अपनी मोहोब्बत का इजहार करने से चूकते नहीं हैं। दोनों के बीच का यह प्यार भुनाने में बाजार भी पीछे नहीं रहता है। विराट-अनुष्का के प्यार की थीम को आधार बनाकर कई कंपनियों से कुछ शानदार विज्ञापन भी बनाए हैं जिनके जरिए अपने उत्पादों का प्रचार भी प्रभावी तरीके से किया है।

अब उत्पादों को इस जोड़ी के उपयोग करने का कितना फायदा होता है यह अलग विषय का क्षेत्र है लेकिन कोहली-अनुष्का की जोड़ी जरूर अपने आप में एक ब्रांड बनती जा रही है। इस जोड़ी का एक नया एड मार्कट में धमाल मचा रहा है। इस विज्ञापन में विराट अपनी पत्नी के लिए गर्मागर्म कॉफी पेश करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन अनुष्का अपने काम में बिजी होकर कॉफी को तुरंत पीने की कोशिश करती हैं तो विराट बीच में ही उनको टोक देते हैं कि कॉफी अभी गर्म है।

इस दौरान कोहली अनुष्का को कॉफी को फूंक मारकर ठंडा करने की कोशिश भी करते हैं। बाद में विराट कैमरे की देखकर कहते हैं, सब पूछते हैं हमारे रिश्ते में खास बात क्या है..' लेकिन उनकी बात पूरी होने से पहले ही अनुष्का बीच में उनको टोककर कहती हैं- 'कुछ नहीं'। उसके बाद कोहली हैरानी से पत्नी की ओर देखते हैं और अनुष्का शरारती मुस्काने के बाद कहती हैं- हमारे रिश्ते में खास बात कुछ नहीं हैं बस प्योर लव है।

बता दें कोहली फिलहाल आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं और उनको पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई की टीम के खिलाफ खेलना है। अभी तक आरसीबी को एक भी खिताब नहीं जिता सके कोहली की नजरें अपनी टीम के पहली खिताब पर होंगी।

Story first published: Thursday, March 21, 2019, 16:46 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+