नई दिल्ली। हाल ही में अपने पिता के निधन के बाद भी क्रिकेट खेलने को लेकर सुर्खियों में आए अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार राशिद खान का सुर्खियों में आने का कारण बिग बैश लीग में उनका खेला गया एक जोरदार शॉट है।
दरअसल बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेल रहे राशिद खान ने महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल में हेलीकाप्टर शॉट जड़ा। कैमरे में कैद हुआ हुआ उनका ये शॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले राशिद खान ने टी 10 लीग में हेलीकॉप्टर शॉट खेला था। उनके इस शॉट की तारीफ खुद वीरेंद्र सहवाग ने की थी। इस बार उन्होंने यह कारनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान किया।
एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने दो चौके और दो छक्के जड़ 21 रन की पारी खेली और टीम को टोटल 158/6 पर पहुंचाया।
The Legend of Rashid continues 🤺 #BBL08 pic.twitter.com/lVj1p2oC6Y
— KFC Big Bash League (@BBL) January 3, 2019
इससे पहले टी10 लीग में उन्होंने मराठा एरेबियन्स और पख्तून्स के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान की गेंद पर यह दिलकश शॉट जड़ा था।
बता दें कि 31 दिसंबर को राशिद खान ने ट्विटर के जरिए अपने पिता के निधन की बात बताई थी। उन्होंने लिखा था आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान को खो दिया। वह मेरे पिता हैं। मुझे अब समझ आ गया है कि आप मुझे हमेशा मजबूत बने रहने के लिए क्यों कहते थे।"