For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: ब्रेट ली ने लड़ा दंगल, एक ही झटके में भारतीय पहलवान को किया चित

अभी हाल ही में ली ने भारत के देसी खेल कुश्ती में हाथ आजमाया। खुद ब्रेट ली इस बात की जानकारी अपने आधिकारी ट्विटर अकाउंट पर दी।

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली को भारत बहुत पसंद है। वे समय-समय पर इस बात को दोहराते रहते हैं कि भारत उनके लिए दूसरा घर जैसा है। ब्रेट ली अपना अधिकतर समय भारत में ही बिताते हैं। ऑस्ट्रेलिया के 40 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज अभी भारत में हैं और कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में कमेंट्री कर रहे हैं।

अपने समय के सबसे घातक गेंदबाज रहे ली भारत में रहकर हमेशा कुछ नया करते रहते हैं जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया पर चर्चा में भी बने रहते हैं। अभी हाल ही में ली ने भारत के देसी खेल कुश्ती में हाथ आजमाया। खुद ब्रेट ली इस बात की जानकारी अपने आधिकारी ट्विटर अकाउंट पर दी।

ब्रेट ली ने मैसूर के स्थानीय पहलवानों के साथ पहलवानी की जिसके फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने दंगल के आमिर खान जैसे एक्टिंग की और पहलवान को चित कर दिया। इस वीडियो में दिखा कि ग्रे रंग के शॉर्ट्स और ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनकर ली ने पहलवान के साथ कुश्ती की। लगभग 30 सेकंड के इस वीडियो को ली ने एक प्रचार कार्यक्रम के लिए शूट किया था।

आपको बता दें कि ब्रेट ली भारत-ऑस्ट्रेलिया पर बनी एक फिल्म 'अनइंडियन' में एक्टिंग भी कर चुके हैं इसके अलावा उन्होंने आशा भोसले के साथ गाना भी गाया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+