For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: सामने आया टीम इंडिया के लगातार मैच जीतने का सच, खुद कोहली ने किया खुलासा

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 168 रनों से जीत लिया।

कोलंबो। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच 168 रनों से जीत लिया। भारत ने सीरीज में 4-0 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 375 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की साझेदारी निभाई। मैच के बाद उप कप्तान रोहित शर्मा ने बीसीसीआई टीवी के लिए कप्तान कोहली का इंटरव्यू लिया।

रोहित शर्मा ने कोहली से पूछा कि आपकी कप्तानी में टीम लगातार जीत रही है इसके पीछे क्या कारण है तो कोहली ने कहा, "खिलाड़ियों के अंदर अच्छा प्रदर्शन करने की जो भूख है, उसी की वजह से हम जीत हासिल कर रहे हैं। एक-दो मैच में अच्छा खेलने के बाद भी वह रुकते नहीं हैं और आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। इससे मेरा काम काफी आसान हो जाता है। मैं केवल फील्ड लगाता हूं, बाकी सब खिलाड़ी ही करते हैं।"

कोहली का कहना है कि आज टीम जिस भी मुकाम पर है उसमें खिलाड़ियों के साथ साथ सपोर्ट स्टाफ का भी बड़ा योगदान है। करीब साढ़े तीन मिनट के इस इंटरव्यू में रोहित शर्मा कोहली से खूब सवाल जवाब करते हैं। यही नहीं रोहित ने कोहली से पूछा कि उन्हें मेरे साथ बैटिंग करके कैसा लगा तो कोहली ने कहा- "हम बल्लेबाजी का मजा ले रहे थे और स्कोरबोर्ड पर ध्यान नहीं दे रहे थे। आपके साथ बल्लेबाजी करने में हमेशा ही मजा आता है। हमने साथ में कई बड़ी साझेदारियां बनाई हैं और ये भी उनमें से एक थी।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+