बेंगलुरु। विश्व क्रिकेट में अपनी आतिशी बल्लेबाजी और विस्फोटक छक्कों के लिए क्रिस गेल दुनियाभर में जाने जाते हैं। लेकिन क्रिस गेल और केविन पीटरसन के बीच सबसे लंबा छक्का लगाने का एक जबरदस्त कंपटीशन हुआ है। लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकतें हैं कि इस कंपटीशन में जीत किसकी हुई।
इस वीडियो की खास बात है इसमें गेल का बेहतरीन अंदाज में बात करना जिसमें अपने बारे में परिचय देते हुए कहते हैं कि मुझे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वहीं जब पीटरसन छक्का मार रहे होते हैं तो गेल कहते हैं लड़कियों की तरह क्या मार रहे हो।
WATCH It's the video the world is talking about: @henrygayle v @KP24, who can hit the biggest six. It's awesome...
https://t.co/Up8XmqfzRT
— CPL T20 (@CPL) June 11, 2015 यह वीडियो सीपीएल की ओर से जारी किया गया है जिसमें गेल और पीटर्सन के बीच के मुकाबले का है। लेकिन इस मुकाबले में गेल ने 119 मीटर का छक्का मारक पीटर्सन को मात दी। वहीं पीटरसन महज 2 मीटर की दूरी से उस मुकाबले में हार गये। केविन पीटरसन ने 117 मीटर का लंबा छक्का मारा।
आखिर में जीत के बाद गेल अपनी बाइसेप्स दिखाते हुए कहते हैं दोबारा इससे पंगा मत लेना। गेल इस मुकाबले के बाद खुद को विजेता घोषित करते हैं। सीपीएल प्रतियोगिता 20 जून से शुरु हो रही है जोकि 26 जुलाई तक चलेगी।