Video: जब धोनी ने नन्हें फैंस से कहा- मेरे पास घर नहीं , बस में ही सोता हूं
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी नें धोनी की एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें धोनी पत्नी साक्षी की सैंडल बांधते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हुई थी।
धोनीइज्म़ के नाम के एक पेज से वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में धोनी एक नन्हे फैन के साथ नजर आ रहे हैं।धोनी की गोद में नन्ही बच्ची नजर आ रही है।
वीडिया में बच्ची पूछती है कि आप कहां रहते हो, तो धोनी ने इसका जवाब दिया, 'मैं बस में ही रहता हूं, मेरे पास घर नहीं है।' इसके बाद धोनी बच्ची को बताते हैं कि उनका घर बहुत दूर है। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है।
Cutest Video On Internet Today.!! 😜😉❤ pic.twitter.com/UnVxaMDTwe
— DHONIsm™ 💙 (@DHONIism) December 20, 2018
बता दें कि धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं चुना गया था। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
