Video- क्रिकेट के दीवाने इस वीडियो को देखने के बाद शर्मिंदा होंगे
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर लोगों के उपर सवार रहती है उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि लोगों को किसी और खेलों से कोई खास मतलब नहीं होता है।
भारत में क्रिकेट धर्म और भगवान का दर्जा प्राप्त है जिसकी वजह से अन्य खेल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। क्रिकेट के हर प्रारूप को लोगों का जबरदस्त समर्थन प्राप्त होता है।
इन सब के बीच अन्य खेल जिस तरह से अनदेखी का दंश झेल रहे उसे एक टीवी एड में दिखाने की कोशिश की गयी है। हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश सिंह इस एड में कहते हैं कि जो हमने पिछले 15 सालों में हासिल नहीं किया वो एक साल में किया। हमने दुनिया की 5 श्रेष्ठ टीमों को हराया है।
<center><iframe width="100%" height="371" src="https://www.youtube.com/embed/Pg5noS6rCPs" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
वहीं टीम के कप्तान सरदार सिंह कहते हैं कि हम पहले देश हैं जिसने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है जिसके बारे में दुनिया जानती है लेकिन भारत नहीं जानता है। यह वीडियो भारत के बेल्जिमय दौरे से ठीक पहले जारी किया गया है।
भारतीय टीम 8 जून को बेल्जियम के दौरे पर रवाना हो गयी है जहा वह वर्ल्ड हॉकी लीग के सेमी फाइनल में हिस्सा लेगी। 10 टीमों के बीच यह टूर्नामेंट 20 जून से 5 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
