Video- देखिये कैसे नंगे पैर डेल स्टेन ने लिया मुंबई की गली में IPL9 का पहला विकेट
मुंबई। दक्षिण अफ्रीकी टीम के स्टार गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीलएल की शुरुआत बेहद ही खास अंदाज में की है। डेल स्टेने को अभी तक इस आईपीएल सीजन में सभी तीनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। गुजरात लॉयंस की ओर से खेल रहे स्टेन ने विकेट लेने के लिए अलग ही रुख किया है।
Video: कोहली के टैटू और उनके मतलब जानकर आप रह जाएंगे दंग
डेल स्टेन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह स्ट्रीट क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। मुंबई के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने अपना विकेट हासिल किया। स्टेन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि यह मेरा आईपीएल का पहला विकेट है।
बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या उन्हें अगले मैच में गुजरात लायंस की ओर से खेलने का मौका मिलता है। अगर स्टेन के पिछले कुछ समय पर नजर डालें तो पिछले 3-4 महीनों में वह फिटनेस से जूझ रहे थे, यही नहीं इस टी-20 विश्वकप में वह कुछ खास नहीं कर सके।
दो मैचों में उन्होंने एक में सिर्फ दो ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ 35 रन खर्च कर दिये जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट मिला। आपको बता दें कि सुरेश रैना की अगुवाई वाली गुजरात लायंस की टीम अभी तक आईपीएल में हारी नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications