For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: हरलीन देओल से रविंद्र जडेजा तक ये हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में बाउंड्री पर लपके टॉप-5 कैच

Ind W vs Eng W: Harleen Deol takes a Stunner on Boundary to Dismiss Amy Jones | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः हरलीन देओल ने नॉर्थम्प्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में एमी जोन्स को आउट करने के लिए बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। इस कैच को बेस्ट में एक बताया जा रहा है और क्रिकेट के बड़े दिग्गजों के बोल हरलीन के कैच की तारीफ से भरे हुए हैं।

इंग्लैंड की बल्लेबाज एमी जोन्स ने ऑफ साइड पर बाउंड्री लगाने की कोशिश की, लेकिन देओल ने अपनी छलांग की टाइमिंग को ऐसे सेट किया कि ना केवल छक्का बच जाए बल्कि बल्लेबाज को कैच आउट भी किया जा सके।

इस कैच की बेहद चर्चा ने हमको इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के 5 सर्वश्रेष्ठ बाउंड्री कैच पर नजर डालने का मौका दिया है-

1. हरलीन देओल ने नॉर्थम्प्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच पहले T20I में एमी जोन्स से छुटकारा पाने के लिए बाउंड्री पर जो सनसनीखेज कैच लिया उसकी वीडियो यहां पर हैं-

2. ट्रेंट बोल्ट ने अपनी फील्डिंग क्षमताओं का प्रदर्शन तब किया जब उन्होंने पहली बार एक हाथ से कैच लिया, फिर गेंद को बाउंड्री के ऊपर से हवा में फेंका और फिर हरलीन की तरह रस्सी के अंदर आकर कैच लपक लिया।

3. 15 फरवरी 2009 को, एडम वोग्स ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी 20 खेल में एक शानदार कैच लपका और अंतिम ओवर में ब्रेंडन मैकुलम को 61 रन पर आउट कर दिया। यह कैच भी हरलीन की तरह से था बस इसमें बाउंड्री के अंदर आने पर गेंद पर लपकने के लिए काफी समय मिल गया था।

4. ग्लेन मैक्सवेल ने 2015 में लीड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे वनडे में लियाम प्लंकेट को पवेलियन भेजने के लिए बाउंड्री पर कमाल का कैच लिया। यहां पर क्लिक करके इस कैच को देख सकते हैं।

5. भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर रवींद्र जडेजा ने 2014 में ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले टेस्ट की पहली पारी में ईशांत शर्मा की गेंद पर ब्रेंडन मैकुलम को 224 रन पर आउट करने के लिए बाउंड्री पर शानदार कैच लपका। उन्होंने अपने प्रयास से मुश्किल कैच को भी आसान बना दिया था।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 12:33 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+