नई दिल्ली। भारत-पाक मैच को लेकर हमेशा से ही दोनों देश के क्रिकेट फैंस को इंतजार रहता है। लेकिन पाकिस्तान में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक टीवी एड खासा चर्चा का विषय बन गया है।
भारत के समर्थन में बोलने पर अफरीदी को कोर्ट का नोटिस
इस ऐड में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा भारत और पाकिस्तान की खास बातों को लेकर एक दूसरे से झगड़ते हुए दिखाये गये हैं। एक तरफ जहां सानिया बनारसी साड़ी, शिमला की सर्दी की बात करती हैं तो शोएभ पाकिस्तान की खूबियों की बात करती हैं।
सानिया मिर्जा एड में सचिन तेंदुलकर के स्ट्रेट ड्राइव की तारीफ करती हैं तो शोएब मलिक शोएब अख्तर की यॉर्कर गेंदों की तारीफ करते हैं। पाक में नेस्ले चाय का यह एड खासा लोकप्रिय हो गया है।