बेंगलुरू। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली अब विकेट कीपिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से पहले बेंगलुरू में अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया और बल्ले के साथ कीपिंग में भी हाथ आजमाये।
वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया ने किया योगाभ्यास
VIDEO: Check out skipper @imVkohli working on his wicket-keeping and catching skills during Bengaluru camp https://t.co/AXOEoMb4Ud #WIvIND
— BCCI (@BCCI) July 2, 2016
अभ्यास सत्र में जब चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी कर रहे थे तो विराट कोहली ने खुद कीपिंग ग्लव्स पहनें और कीपिंग करने लग गये। इस दौरान उन्होंने कई कैच भी पकड़े। इस दौरान कोहली काफी उत्साहित दिखे और जब चेतेश्वर पुजारा ने पुल शॉट खेला तो तो गेंद उनके पैड्स पर लगी तो कोहली ने उनके खिलाफ जोरदार अपील भी की थी।
यह पहली बार नहीं है जब कोहली विकेट के पीछे अपना हाथ आजमा रहे हैं। इससे पहले भी वह बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर मे 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेट कीपिंग की थी। उस मैच में कोहली उस वक्त विकेट के पीछे आये जब धोनी कुछ समय के लिए मैदान से बाहर गये थे।
'यूथ आइकॉन' बनना आसान नहीं: विराट कोहली
इस दौरान उन्होंने उमेश यादव के ओवर में विकेट कीपिंग की। इसके अलावा कोहली ने गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया है। कोहली ने आईपीएल और इंटरनेशनल मैच में गेंद से भी हाथ आजमाया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर चार टेस्ट मैच खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया बेंगलुरू में अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रही है।