Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA: रोमांचक भ‍िड़ंत में आमने-सामने होगा बेल्ज‍ियम और अमेरिका

साल्वाडोर : हर पल रोमांचक हो रही फीफा लीग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाला अमेरिका क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए बेल्जियम के खिलाफ अंतिम 16 के मैच में पुख्ता रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगा। अमेरिका ने ग्रुप जी में जर्मनी के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था। इस ग्रुप में पुर्तगाल और घाना जैसी टीमें भी थी।

पढ़ें- फीफा में हुआ चमत्कार

अमेरिकी कोच जर्गेन क्लिंसमैन की सलाह है कि अगर टूर्नामेंट में छुपा छुस्तम माने जा रहे बेल्जियम को हराना है, तो बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पहले चरण की समाप्ति के बाद फीफा ने जो आंकड़ें जारी किये, उसके मुताबिक अमेरिका ने तीन मैचों में केवल 72 बार हमले किये और इस श्रेणी में वह 32 टीमों में 31वें स्थान पर टिका रहा।

टूर्नामेंट से पहले क्लिंसमैन ने कहा था कि उनकी टीम की जीत की संभावना अधिक नहीं है, लेकिन नाकआउट में पहुंचने के बाद क्लिन्समैन ने अपने विचार बदल दिये। अब वे अपनी टीम की हाैंसलाअफजाही में व्यस्त हैं व जल्द ही देश-दुनिया में बेहतर परिणाम लाने के लिए महत्वाकांक्षी हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+