VIDEO : अफगानिस्तान से टाई हुआ मैच तो रोने लगा यह नन्हा फैन, भुवनेश्वर कुमार ने कॉल कर मनाया

नई दिल्ली। मंगलवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह मैच टाई हो जाएगा। चोटी की टीमों में शुमार भारत की टीम के सामने अगानिस्तान की टीम ने जबरदस्त चुनौती दी। भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मैच टाई हो गया। अफगानिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। वहीं, राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को लक्ष्य हासिल करने की वंचित कर दिया।
मैच के दौरान मैदान पर कैमरे में कई ऐसे पल कैद हो जाते हैं जो बेहद खूबसूरत और अप्रत्याशित होते हैं। ऐसा ही मौका भारत और अफगानिस्तान के मैच के दौरान भी देखने को मिला। पूरे जोश और जुनून से मैच देखने आए एक नन्हा फैन मैच टाई होने के बाद जोर जोर से रोने लगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

जोर-जोर से रोने लगा नन्हा फैन :

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच ड्रॉ होने के बाद एक बच्चा रोता है वहीं पास में खड़े बच्चे के पिता समझाते हैं कि मैच हारे नहीं हैं, ये ड्रॉ हुआ है। लेकिन बच्चा चुप नहीं होता और जोर-जोर से रोने लगता है।

भुवी ने कॉल कर नन्हें फैन को मनाया:

इस वीडियों को देखने के बाद हरभजन सिंह ने बच्चे को समझाते हुए लिखा कि पुत्तर अगला मैच हम ही जीतेंंगे। इस ट्वीट पर बच्चे के पिता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार ने फोन पर बात कर बच्चे को समझा लिया है।अगला मैच हम ही जीतेंगे।

Pics: खेल रत्न अवार्ड पाने के बाद विराट कोहली ने कही बड़ी बात, अनुष्का भी रहीं मौजूद

रविन्द्र जडेजा नहीं कर पाए ये काम:

रविन्द्र जडेजा नहीं कर पाए ये काम:

भारतीय टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। राशिद खान को गेंद सौंपी गई। रविन्द्र जडेजा के पास स्ट्राइक थी। पहली गेंद डॉट खेलने के बाद अगली ही गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर जडेजा ने सिंगल लिया। तो वहीं चौथी गेंद पर खलील ने सिंगल लेकर रविन्द्र जडेजा को स्ट्राइक दे दी। अब भारत को 2 गेंद पर 1 रन की ही जरूरत थी और स्ट्राइक जडेजा के पास थी।लेकिन पांचवी गेंद को उठाकर खेलने के प्रयास में रविन्द्र जडेजा आउट हो गए और मैच टाई पर खत्म हो गया।

बता दें कि अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 253 रन की जरूरत थी लेकिन भारत एक गेंद शेष रहते ही 252 रन पर ही ऑल आउट हो गया।

फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है भारत

फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है भारत

अफगानिस्तान के 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 50वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा (25) के रूप में अपना अंतिम विकेट गंवाया और पूरी टीम 252 रन पर आउट हो गई। पहले ही फाइनल में जगह बना चुके भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल (60) और अंबाती रायुडू (57) ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की, जबकि दिनेश कार्तिक ने 44 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Story first published: Wednesday, September 26, 2018, 13:46 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+