नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच संबंध कड़वाहटों से भरे हुए हैं। दोनों देशों का नाम देते ही लोगों की भौएं तन जाती है। सीमा पर जारी तनाव लोगों के दिलों तक पहुंच जाता है। ऐसे में दोनों देशों के लोगों में हंसी-मजाक का कोई पल सामने आता है तो वो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ एक टीवी शो के दौरान हुआ जब भारतीय पत्रकार और पाकिस्तानी पत्रकार के बीच टीवी पर लाइव शो में हंसी मजाक चलने लगा।
चर्चा के दौरान जैनाब कहा कि 'सुमित दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है। जिसके बाद भारतीय एंकर ने उनकी चुटकी दी और कहा कि हम तो कुछ कह ही नहीं पा रहे, हम तो आपको सुनना चाहते हैं बस। इस बात को सुनकर दोनों ही देश के दर्शक और एंकर हंसने लगे। माहौल खुशनुमा हो गया था। इस शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।देखें वीडियो...