रेनशॉ को आउट करके भड़के ईशांत ने कुछ यूं मनाया जश्न, देखें वीडियो
रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 204 रन बनाते हुए भारत से जीत छीन ली। कंगारूओं ने पूरी तरह से माइंग गेम खेला और भारतीय बॉलरों को विकेट के लिए तरसा दिया।
इसी चक्कर में मैच के दौरान एक बार फिर से भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को गुस्सा आ गया और वो ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैट रेनशॉ की एक हरकत पर बुरी तरह से भड़क गए और उसके बाद जो हुआ उससे मेहमान टीम शायद लंबे वक्त तक भूल नहीं पाएगी।
भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया
दरअसल आज सुबह जब ऑस्ट्रेलिया ने जेएससीए स्टेडियम में अपनी पारी 23/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। मैट रेनशॉ और कप्तान स्टीव स्मिथ (21) ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया।
ईशांत को गुस्सा तो आया लेकिन वो पहले चुप रहे
इसी दौरान जब ईशांत अपना 29वां ओवर करने आए तो पहली ही गेंद पर वो रेनशॉ विकेट से कुछ कहने लगे और उनकी गेंदबाजी के दौरान अचानक ही विकेट के आगे से हट गये, जिस पर ईशांत को गुस्सा तो आया लेकिन उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके अगले ही ओवर में रेनशॉ फिर से विकेट के आगे से हट गये, लेकिन इस बार ईशांत शर्मा ने गेंद को सीधा विकेट के पास दे मारा, जिस पर स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ दोनों ही चिढ़ गये और कुछ कहने लगे।
रेनशॉ को ईशांत शर्मा ने एलबीडबल्यू आउट किया
जिस पर कप्तान कोहली ने भी अंपायर से काफी देर तक बातचीत की, इस घटना के बाद उसी ओवर में रेनशॉ को ईशांत शर्मा ने एलबीडबल्यू आउट कर दिया और आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाया, जो कि देखने लायक था।
आप भी देखिए वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
