VIDEO : क्रीज पर जम चुके थे जाॅनी बेयरस्टो, फिर सिराज ने ऐसे भेजा पवेलियन
अहमदाबाद : भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हुआ। मेहमान इंग्लैंड टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि, पहले दिन बल्लेबाजों के पक्ष में बनी पिच से इंग्लैंड की टीम को ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
भारतीय टीम की अनुशासित गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड पहली पारी में तीन विकेट पर 30 रन बना चुका था। उस समय, सभी ने सोचा था कि इंग्लैंड की पारी एक बार फिर कम स्कोर पर सिमट जाएगी। लेकिन तब दिग्गज जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की पारी को बचाने के लिए साझेदारी की। इस बार बेयरस्टो सेट थे और उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन मोहम्मद सिराज ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर चलता किया।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
इस बीच, बेयरस्टो के आउट होने के बाद भी, इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। बेन स्टोक्स ने अर्धशतक जड़ा। हालांकि, वह भी जल्द ही आउट हो गए। ऐसे में इंग्लैंड की पारी 205 तक सिमट गई। अक्षर पटेल ने 4, रविचंद्रन अश्विन ने 3, मोहम्मद सिराज ने 2 जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिया।
Story first published: Thursday, March 4, 2021, 16:52 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2021
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
