For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'83' फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने शुरू की कपिल देव के साथ प्रैक्टिस, देखें VIDEO

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट को धर्म बना देने वाली 1983 विश्व कप की जीत पर बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान फिल्म बना रहे हैं। यह खबर काफी दिनों से सुर्खियों में हैं और '83' नाम की इस फिल्म के लिए सभी स्टार कास्ट भी लगभग सुनिश्चित हो गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह निभा रहे हैं जो 1983 के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव की भूमिका रूपहले पर्दे पर निभाते नजर आएंगे।

ताजा खबर यह है कि रणवीर ने अपने किरदार की बारिकियों पर काम करने के लिए कपिल देव के साथ अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद रणवीर सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडर पर देते हुए लिखा है- हरिकेन (कपिल का मशहूर नाम) बनते हुए. कपिल देव. दिग्गज. यात्रा शुरू होती हैं...'"83"

इस तस्वीर में पीछे धर्मशाला का स्टेडियम नजर आ रहा है और दोनों हस्तियों को आपस में एक-दूसरे से बात करते देखा जा सकता है। कपिल देव रणवीर को इस दौरान गेंदबाजी के कुछ गुर सिखाते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें यह फिल्म रिलायंस इंटरटेनमेंट के द्वारा प्रस्तुत कि जा रही है।

जबकि इस वीडियो में कपिल बाकायदा बल्लेबाजी प्रैक्टिस करके शॉट्स लगाने की तकनीकें सीखा रहे हैं-

फिल्म में बताया जाएगा किस तरह से कपिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज की टीम को हराया था। इसके साथ ही यह फिल्म एक नौजवान भारत के उभार को भी दर्शाती है। फिल्म में रणवीर के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू हो जाएगी।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 17:03 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+