VIDEO: क्रिकेट के मैदान पर उतरते ही वीरेंद्र सहवाग ने बरसाए छक्के, कहा- उसूल नहीं बदला ...

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से गेंदबाज क्यों खौफ खाते थे सहवाग ने एक बार फिर बता दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट को काफी पहले अलविदा कह चुके सहवाग ने क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। कर्नाटक चलचित्र कप (केसीसी) में वीरेंद्र सहवाग कदंबा लायंस की ओर से खेले। मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। वीरू बैटिंग करने उतरे और दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ डाला।

उन्होंने मैच के बाद ट्वीट में लिखा, 'उसूल तब भी वही था, अब भी वही है। शुभ काम में देरी कैसी। एंटरटेनमेंट... एंटरटेनमेंट... एंटरटेनमेंट। आज बैटिंग करने में मजा आया।' मैच शनिवार को खेला गया था।

गौरतलब है कि ये 10-10 ओवर का टूर्नामेंट है। इसमें छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा कुछ दिग्गज क्रिकेटर भी हिस्सा ले रहे हैं। तिलकरत्ने दिलशान, हर्शल गिब्स और ओवेश शाह जैसे बड़े नाम इसका हिस्सा हैं।टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें कर्नाटक स्टेट क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लते हैं। इन मैचों में सहवाग के अलावा तिलकरत्ने दिलशान, हरसल गिब्स, ओवेश शाह जैसे खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दो दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन किया है।

Story first published: Sunday, September 9, 2018, 15:47 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+