नयी दिल्ली। आईपीएल और विवाद एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं। कभी मैच फिक्सिंग तो कभी स्पॉट फिक्सिंग। आईपीएल सीजन 9 में नया विवाद सामने आया है। कोलकाता और पंजाब के बीच 4 मई को खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस को लेकर बड़ी गड़बड़ी हुई। गड़बड़ी अनजाने में हुई या जानबूझकर ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इस टॉस को लेकर हंगामा शुरु हो गया है। विराट के आगे बोल्ड हुई एक और एक्ट्रेस, करना चाहती है....
कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में हुए टॉस को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अनुसार टॉस के दौरान जब सिक्का उछाला गया तो पंजाब के कप्तान मुरली विजय ने हेड बोला। सिक्का गिरने के बाद मैच रैफरी अमित शर्मा ने टेल बताया। हार के बाद बोले विराट, अब आएगा मजा क्योंकि...
टेल का मतलब कि टॉस कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर जीते, लेकिन लेकिन मैच रैफरी ने टॉस जीतने का इशारा मुरली विजय की ओर कर दिया। रवि शास्त्री ने भी मुरली विजय को बधाई दे दी और उनसे बात करने लग गए।
आपको बता दें कि इस मैच में करीबी मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 7 रनों से हराया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग टॉस फिक्सिंग का आरोप लगा रहे हैं। हलांकि इस बारे में ना तो आईपीएल की ओर से कोई बयान आया है और न कोई शिकायत की गई है। देखें वीडियो...
Here's the clip. Murali Vijay calls it wrong, still wins the toss. Shady characters of a filthy league. #TossFixing pic.twitter.com/YKgWiXXniS
— Malay Desai (@MalayD) May 9, 2016