नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज होता है। इस मुकाबले में दो टीम नहीं बल्कि दोनों देश के लोगों के बीच करो या मरो की हालत पैदा हो जाती है। भारत-पाक का मुकाबला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से भी कई गुना रोमांचक होता है।
पढें-PICS:ऐसे चमत्कार सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकते हैं!
इंग्लैंड में खेले जा रहे चैम्पियन्स ट्रॉफी से भारत और पाकिस्तान आमने-सामने है। दोनों के बीच मुकाबला चल रहा है। पाकिस्तान ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है, लेकिन मैच खत्म होने से पहले ही पाकिस्तान की एक ऊंटनी ने मैच के नतीजे बता दिए है।
पाकिस्तान में पहले ही पता चल चुका है कि जीत किसके खाते में जाएगी। यहां के एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार ने चैम्पियन्स ट्रॉफी में भारत-पाक के मैच से ठीक पहले एक ऊंटनी से पूछा कि मैच कौन जीतेगा। ऊंटनी ने भी मैच में जीत की भविष्यवाणी करते हुए पाकिस्तान का कार्ड उठाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कार्ड पर ऊर्दू में भारत और पाकिस्तान का नाम लिखा है। ऊंटनी से जब पत्रकार सवाल पूछता है कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा तो ऊंटनी पाकिस्तान वाला कार्ड उठाती है। पाकिस्तान के नाम का कार्ड जैसे ही उठता है पत्रकार खुशी में नाचने लगता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग भी नाचने लगते हैं।
इस वीडियो को सैंड डी सिंह नाम के एक ट्विटर हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया गया है।इस वीडियो के पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो वायरल हो गया है, लेकिन इस वीडियो पर पाकिस्तानी पत्रकार का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। देखिए ऊंटनी की भविष्यवाणी का ये वीडियो...
Meanwhile in Pakistan #INDvPAK
— Sand-d Singh (@Sand_In_Deed) June 4, 2017
pic.twitter.com/ktmvv71DCe