For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video-विराट कोहली बोले- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जानिए क्या है माजरा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आजकल चैलेंज करने का ट्रेंड है। मशहूर हस्तियां एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए चैलेंज करती रहती हैं।सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन और ऋषभ पंत को चैलेंज किया है। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है।

इस वीडियो में वह कह रहे हैं, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। पता है बचपन में मुझे ये कोट्स पूरे याद थे वर्ल्ड टू वर्ल्ड। कुछ आदतें कभी नहीं बदलतीं जैसे 15 अगस्त के दिन अपनी वेशभूषा पहनने की। तो ट्रैडिशन को आगे बढ़ाते हुए इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं पहनूंगा अपनी वेशभूषा और नॉमिनेट करूंगा शिखर, रिषभ और आप सबको भी। स्वतंत्रता मुबारक हो।इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 23.2 मिलियन फॉलोअर्स (2,32,12,898) हैं। उन्हें अपने एक प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट से 120,000 अमेरिकी डॉलर ( लगभग 81 लाख रुपये) मिलते हैं।
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम स्पोर्ट्स रिच लिस्ट में नौवें स्थान पर काबिज हैं। ओवरऑल लिस्ट में वह 17वें स्थान पर है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट से कमाई करने के मामले में वह भारत में अव्वल हैं।

Story first published: Friday, August 10, 2018, 11:32 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+