VIDEO: सड़क किनारे बॉलिंग करते मिला जूनियर बुमराह, सीनियर बुमराह ने भी दी शाबासी
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का बॉलिंग एक्शन सबसे अनोखा है और ऐसे कई युवा हैं जो बुमराह के एक्शन की नकल करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन बुमराह की लोकप्रियता इतनी है कि बच्चे भी दाए हाथ के इस तेज गेंदबाज की बॉलिंग की नकल करते हुए दिखाई देते हैं। बुमराह में खास बात यह है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसी किसी बेहतर कोशिश को प्रोत्साहित करते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने के लिए तैयार बुमराह के एक्शन की नकल में एक ऐसा ही वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।

सड़क किनारे बुमराह का छोटा फैन-
एक छोटे फैन ने जसप्रीत बुमराह को प्रभावित किया है, और वह भी इतना प्रभावित कि खुद भारतीय तेज गेंदबाज को एक खूबसूरत मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करनी पड़ी। दरअसल बुमराह की बॉलिंग की नकल करते हुए इस बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां तक की भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह भी इस वीडियो को देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी एक पोस्ट करते लिखा कि बिल्कुल बुमराह जैसा एक्शन है।
साक्षी ने शेयर की जीवा की गोद में नन्हे बेबी की फोटो, फैंस ने दी धोनी को पापा बनने की बधाई

बुमराह ने कहा- भविष्य उज्जवल है
इसके अलावा बुमराह ने खुद एक पोस्ट की और लिखा कि छोटे बच्चे का भविष्य उज्जवल है, वह अपनी मेहनत को जारी रखे। बुमराह ने इसके साथ ही किसी और के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को रिपोस्ट किया है। इस वीडिया में कैप्शन था- क्रेज ऑफ बुमराह
बुमराह की पोस्ट कुछ इस तरह से थी- "भविष्य उज्जवल है, छोटे बच्चे, इसे जारी रखो ," 12 अगस्त को शेयर किए गए ट्वीट पर बुमराह ने कहा।
वीडियो क्लिप को आप यहां पर देख सकते हैं कि कैसे बच्चा सड़क पर खेल रहा है और बुमराह के बॉलिंग एक्शन की बेहतरीन नकल कर रहा है और वह इसमें इसमें कामयाब भी है।
|
वायरल वीडियो पर युवराज ने भी किया कमेंट-
बुमराह द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के बाद से यह अब तक लगभग 50 हजार लाइक्स ले चुकी है और साढ़े तीन हजार लोगों ने इस पर कमेंट किया है।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह मौजूदा फिलहाल वनडे में नंबर दो बॉलर हैं। कोरोना वायरस के बीच मंगलवार को वनडे सुपर लीग के तहत आयोजित हुई इंग्लैंड बनाम आयरलैंड की पहली ODI सीरीज समाप्त हुई। सीरीज के आखिरी मैच में आयरिश खिलाड़ियों ने सभी को चौंकाते हुए इंग्लैंड को हराया लेकिन सीरीज बचाने में नाकाम रहे। इस सीरीज के बाद आईसीसी ने नवीनतम वनडे रैंकिंग जारी की थी। जसप्रीत बुमराह ने 719 अंकों के साथ गेंदबाजों की सूची में दूसरा स्थान कायम रखा है। इस बीच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


