पीसीबी की मदद को उतरा दक्षिण अफ्रीका
कराची, 27 अगस्त: पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों को लेकर चैंपियंस ट्राफी में खेलने सबसे पहले इंकार करने वाला दक्षिण अफ्रीका अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मदद को उतर आया है। पीसीबी की पहल पर होने वाले चार देशों के क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका ने अपने हाथ में लेने की बात कही है।
चैंपियंस ट्राफी के अगले साल तक स्थगित किये जाने पर पीसीबी को हुए आर्थिक नुकासान की भरपाई के लिए आयोजित होने वाले चार देशों के क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर पीसीबी के अधिकारी काफी चिंतित हैं। चूंकि यहां भी सभी देशों के लिए सुरक्षा एक बड़ा कारण बनी हुई है।
पीसीबी के अधिकारियों के मुताबिक इस टूर्नामेंट में मेजबानी को तैयार दक्षिण अफ्रीका समेत पाकिस्तान और श्रीलंका भाग लेने के लिए तैयार हो गए हैं। अभी चौथे देश का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन भारत के शामिल होने की संभावना है। भारत के शामिल होने पर पीसीबी को बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है।
पीसीबी के मुख्य संचालन अधिकारी शफाकत नगमी के मुताबिक चैंपियंस ट्राफी के स्थगित होने के बाद पीसीबी इस टूर्नामेंट को कराने का विचार कर रही है। यह टूर्नामेंट सितंबर के तीसरे सप्ताह में कराने की योजना है। नगमी के मुताबिक यदि यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में भी होता है, तो इससे पीसीबी को कुछ आर्थिक मदद मिल सकती है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में सितम्बर में आईसीसी चैंपियंस ट्राफी का आयोजन होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते इसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस वजह से पीसीबी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
उधर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शाहिद आफरीदी द्वारा रमजान के दौरान क्रिकेट न खेलने की बात कहे जाने के बाद पीसीबी के इस टूर्नामेंट पर खटाई पड़ती नजर आ रही है। आफरीदी ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि टूर्नामेंट के लिए पीसीबी को किसी देश के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications