वीडियो: जब सुरक्षा घेरा तोड़कर अपने चहेते क्रिकेटर से मिलने मैदान पर जा पहुंंचा शख्स
नई दिल्ली। बांग्लादेश के वनडे और टी20 कप्तान मशरफे मुर्तजा अपने देश में काफी लोकप्रिय हैं। दुनियाभर में बांग्लादेशी क्रिकेट फैन्स के बीच वह मुख्य रूप से मैदान के अंदर व बाहर अपनी सादगी और अच्छे व्यवहार को लेकर मशहूर हैं।
दर्शकों ने एक बार फिर मुर्तजा की दिलेरी उस वक्त देखी जब बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच 1 अक्टूबर को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम पर वनडे सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला चल रहा था।
मैच में अफगानिस्तानी पारी के 29वें ओवर में एक ऐसा किस्सा सामने आया जब अफगानी बल्लेबाज 7 विकेट खोकर 102 रनों पर मैच बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच मैच कुछ देर के लिए रुक गया।
दरअसल, एक अति-उत्साही क्रिकेट फैन सिक्योरिटी को पार करते हुए सीधा मुर्तजा को गले लगाने मैदान में जा पहुंचा।
यह देखते ही सुरक्षा में लगे जवान ने तुरंत उसकी ओर रुख किया ताकि उसे वहां से हटाया जा सके लेकिन वह जैसे ही हटाने के लिए आगे बढ़ा, मुर्तजा ने प्रशंंसक को अपने गले लगा लिया और उसे कुछ पल के लिए अपने साथ ही रहने के लिए कहा।
अरविंद केजरीवाल पर BJP ने साधा निशाना, पूछा आर्मी पर यकीन या सर्जिकल स्ट्राइक पर शक?
मुर्तजा के इस रिएक्शन से स्टेडियम में मौजूद हर कोई आश्चर्यचकित था। दाएं हाथ के इस तेज गेंंदबाज की लोगों ने ताली बजाकर तारीफ की।
इसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं -
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
