सानिया का 'आशिक़' गिरफ़्तार

By Staff

उमर फ़ारुक़

बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद से

भारत की लोकप्रिय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा के शादी के इरादों से जहाँ उनके चाहने वालों का एक बड़ा वर्ग ख़ुश है तो कई चाहने वालों के दिल भी टूटे हैं और ऐसे ही एक चाहने वाले ने उनके घर पहुँचकर आत्म हत्या तक की धमकी दे डाली. मोहम्मद अशरफ़ नाम का ये व्यक्ति सानिया के घर पहुँच गया और उनके पिता इमरान मिर्ज़ा से कहा कि सानिया का निक़ाह किसी और से नहीं होना चाहिए क्योंकि 'सानिया मेरे लिए पैदा' हुई है. अशरफ़ ने माँग की कि शुक्रवार को सानिया की पारिवारिक मित्र सोहराब मिर्ज़ा से होने वाली सगाई रद्द कर दी जाए. घबराए हुए इमरान मिर्ज़ा ने पुलिस को फ़ोन किया और अशरफ़ को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने अदालत में पेश किया गया और 15 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया. इमरान मिर्ज़ा ने पुलिस से शिकायत में कहा कि अशरफ़ ने दो साल पहले बंगलौर में हुए एक मैच में सानिया को खेलते हुए देखा और उसका दावा है कि उसी समय से उसे सानिया से प्यार हो गया.

उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि वह व्यक्ति कुछ समय से सानिया को फ़ोन पर संदेश भेज रहा था और धमकी भरे फ़ोन भी कर रहा था. अशरफ़ अपने एक दोस्त के साथ मंगलवार शाम को हैदराबाद के बंजारा हिल्स पर स्थित सानिया के घर पहुँचा था. इसके बाद अशरफ़ ने सानिया के पिता से पूछा, "आप सानिया की सगाई किसी और शख़्स से कैसे कर सकते हैं जबकि वो मेरे लिए पैदा हुई है?" इमरान मिर्ज़ा ने पुलिस से कहा, "सानिया से निक़ाह नहीं होने की सूरत में वह आत्म हत्या की धमकी दे रहा था." सानिया के घर पहुँचे दोनों व्यक्तियों को बिना अनुमति के घर में घुसने और परेशान करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया. अशरफ़ बंगलौर का रहने वाला एक सिविल इंजीनियर है. पुलिस के अनुसार उन्होंने बंगलौर पुलिस से संपर्क किया है जिससे अशरफ़ की मानसिक स्थिति के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके.

Story first published: Wednesday, July 8, 2009, 23:51 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+