नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत से पहले दोनों टीमें जी तोड़ अभ्यास कर रही हैं। दोनों टीमें नेट्स पर खूब पसीना बहा रही हैं।ईएसपीएन क्रिकइंफो के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए एक वीडियो में शमी की गेंद की धार नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कप्तान विराट कोहली नेट्स पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और मोहम्मद शमी की एक बाउंसर के सामने विराट एकदम चौंकते हुए ड्क करते हैं। विराट इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में शमी ने जिस तरह से उन्हें बीट किया, ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है।
तेज पिच होने की वजह से भारतीय टीम को काफी उछाल भरी गेंदों का सामना करना पड़ेगा।एडिलेड टेस्ट में शमी का खेलना तय माना जा रहा है और जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा के साथ वो तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा साबित हो सकते हैं। पहले टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठना पड़ सकता है।