Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्रॉफी टलने से न्‍यूजीलैंड खुश

वेलिंगटन, 25 अगस्‍त: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को अगले साल तक टाल दिये जाने के अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निर्णय का न्‍यूजीलैंड ने खुलकर स्‍वागत किया है।

न्‍यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्‍तान में सुरक्षा के अभाव को देखते हुए आईसीसी का यह निर्णय एकदम सही है। न्‍यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ एक्जिक्‍यूटिव जस्टिन वॉगन ने कहा कि वो इस निर्णय से काफी खुश हैं। उन्‍होंने कहा कि इस समय पाकिस्‍तान में सुरक्षा को लेकर सभी लोग चिंतित थे। ऐसे में टीम के खिलाड़ी भी काफी खुश हैं।

उन्‍होंने कहा कि अगले साल अक्‍टूबर में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी-2009 के पहले पाकिस्‍तान में कानून व्‍यवस्‍था भी अच्‍छी हो जाएगी और या फिर आईसीसी दूसरे मेजबान की तलाश भी कर सकती है।

गौरतलब है कि आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी को अगले साल तक टालने का निर्णय रविवार की शाम अपनी कार्यकारिणी बैठक में लिया। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन सितम्‍बर में पाकिस्‍तान में होना था।

आईसीसी ने यह फैसला दक्षिण अफ्रीका द्वारा ट्राफी में खेलने से इंकार किये जाने के बाद लिया। जबकि आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने पहले ही ट्रॉफी में खेलने से इंकार कर दिया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+