Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मौका-मौका वीडियो: आस्ट्रेलिया ने कहा मुझे फाइनल खेलना है और फिर...

मोहाली। टी 20 विश्वकप में इंडिया की भिड़ंत अब आस्ट्रेलिया से होने जा रही है रविवार को, ये मैच हर लिहाज से तय करेगा कि इंडिया के हाथ विश्वकप की ट्राफी आयेगी कि नहीं।

लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर मौका-मौका के नये वीडियो ने धमाल मचा दिया है, मौका-मौका के तर्ज पर फैंस की ओर से तैयार किया गया यह वीडियो काफी दिलचस्प है।

मौका-मौका के नये वीडियो में आस्ट्रेलिया पर निशाना

इस बार वीडियो में एक ट्रैवेल एजेंट के सामने तीन व्यक्तियों का दिखाया गया है, जिनमें से एक ने बांग्लादेश, एक ने पाकिस्तान और एक ने आस्ट्रेलिया की जर्सी पहन रखी है।

एड की थीम..सबकी टिकट कटेगी

बांग्लादेश और पाकिस्तान वाले कटलेट एजेंट से कहते हैं कि हमें अपने वतन वापसी के लिए फ्लाइट टिकट बुक करनी है जिस पर ऐजेंट कहता है कि हमारे पास कुछ ऑफर हैं अगर आप दो टिकट एक साथ बुक करते हैं तो आपको 25 प्रतिशत डिस्काउंट और अगर तीन टिकट एक साथ बुक करते हैं तो आपको 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

आस्ट्रेलिया ने कहा मुझे फाइनल खेलना है ..

जिस पर बांग्लादेशी और पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया वाले की ओर देखने लगते हैं जिस पर पीली जर्सी पहने आस्ट्रेलियाई कहता है.. क्या..मैं तो अभी फाइनल खेलूंगा..जिस पर बांग्लादेशी और पाकिस्तानी..बडी तेज हंसते हैं और एजेंट से कहते हैं...ले भाई ये कार्ड और कर हम तीनों का एक साथ टिकट बुक।

आप भी देखिये ये मस्त वीडियो...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+