For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZVS BAN : विकेटकीपर से हुई 'छोटी चूक' और बांग्लादेश को मुफ्त में मिल गए 5 रन, VIDEO

नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट में एक-एक रन का महत्व होता है और अगर किसी टीम को बिना किसी मेहनत के पांच रन मिल जाए तो समझो की उसकी बैठे-बैठाए लॉटरी लग गई। कई दफा तो दोनों टीमों के बीच हार का अंतर भी इतना कम होता है कि ये अतिरिक्त रन हारने वाली टीम को लंबे समय तक बुरे सपने की तरह याद आते हैं।

कीवी टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया जो उनको मैच में काफी भारी पड़ सकता था लेकिन भला हो मार्टिन गुप्टिल जैसे धाकड़ बल्लेबाज का जिसने दमदार शतक बनाकर बांग्लादेशियों को मैच में कहीं भी टिकने नहीं दिया वर्ना आजकल जिस तरह से बांग्लादेशी टीम खेलती है उसके हिसाब से ये पांच रन किसी भी मैच में किसी भी टीम को भारी पड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि जब गेंद मैदान पर रखे हैलमेट से टकरा जाती है तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को पांच रन अतिरिक्त मिलते हैं। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के दौरान जब यह वाक्या हुआ तब बांग्लादेशी पारी का 44वां ओवर चल रहा था। मार्क हेनरी की गेंद पर बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन बल्लेबाज का कोई संपर्क करने से चूक गए लेकिन इसके साथ ही कीवी विकटकीपर टॉम लॉथम भी गेंद को दस्तानों में कैद करने से चूक गए।

जैसे ही गेंद लॉथम के नीचे से निकली वैसे ही वह विकेटकीपर के पीछे रखे हैलमेट से जा टकराई। लॉथम ने इस दौरान भरसक कोशिश की कि गेंद हैलमेट को ना छू सके लेकिन करीबी मामले में पाया गया कि गेंद लॉथम के रोकने से पहले ही हेलमेट से टकरा गई थी। मैच में इस तरह के एक दो मौकों को छोड़ दिया जाए तो खेल पूरी तरह से कीवियों के नियंत्रण में रहा और बांग्लादेश को 232 रनों पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने केवल 45 ओवर में यह लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया था।

Story first published: Thursday, February 14, 2019, 15:50 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+