Hasin Jahan : नई दिल्ली। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से डांस (Dance) करते समय के कई वीडियो साझा किए हैं। हसीन जहां अब हाल ही में फिर अपने इंस्टाग्राम (Instagram) वीडियो के लिए चर्चा में आई हैं। उत्तर भारत में भले नए साल के मौके पर इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही हो, लेकिन वह रैपर बादशाह के गाने 'हाय गर्मी' पर डांस किया है। इस गाने में वह अपने डांस पार्टनर के साथ बेहतरीन स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। 15 सेकंड का यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 में यह गाना रैपर बादशाह द्वारा गाया गया था। रिलीज के बाद से इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। कई लोग इस गाने पर डांस कर रहे हैं और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस बीच हसीन जहां के वीडियो को लोगों से काफी लाइक्स मिल रहे हैं। हसीन जहां ने इस वीडियो को अपने घर की छत पर शूट किया था। कुछ ही मिनटों में, वीडियो वायरल हो गया।
बता दें कि दोनों घरेलू मसलों के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ समय पहले उन पर कई आरोप लगाए थे और बाद में मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इससे शमी की निजी जिंदगी काफी परेशानियों से भर गई। लेकिन अब शमी का पूरा फोकस क्रिकेट की ओर है। वह पिछले 2 सालों से जबरदस्त फाॅर्म में नजर आए हैं। दोनों ने 2014 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल रह चुकी हैं और बाद में वह केकेआर की चीयरलीडर बन गई थीं।