Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: क्रिकेट की पिच पर दिलशान से बोले शहजाद..मुसलमान बन जाओ.. जन्नत में जाओगे

नई दिल्ली। पूरा भारत इस समय 'लव जेहाद' के मामले से उबल रहा है कि अब क्रिकेट के पिच से भी धर्म परिवर्तन की खबर आ रही है जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद क्रिकेट की पिच पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाते हुए दिख रहे हैं।

दिलशान को मैदान पर मुसलमान बनने की सलाह देकर अहमद शहजाद बड़े विवाद में फंस गए हैं। जिसके बाद पीसीबी ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में शहजाद से सफाई मांगी है।

क्रिकेट की पिच पर दिलशान से बोले शहजाद..मुसलमान बनो तो जन्नत में जाओगे

जिस पर कहा जा रहा है कि शहजाद ने पीसीबी को बोला है कि यह दिलशान और उसके बीच की पर्सनल बातचीत थी इसका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है जिस पर पीसीबी ने मीडिया से कहा कि इस बात के लिए अभी तक श्रीलंका की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गई है।

आपको बता दें कि जो वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए वनडे सीरीज के आखिरी मैच का है। मैच खत्म होने के बाद दिलशान

और शहजाद ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे तब दोनों के बीच बातचीत हो रही है। जिसमें शहजाद, दिलशान से कह रहे हैं कि मुसलमान बनो तो जन्नत में जाओगे जिस पर दिलशान ने कहा कि नहीं मैं अपना धर्म नहीं बदलना चाहता जिस पर शहजाद ने कहा कि तो तैयार रहो जलने के लिए।

वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब दिलशान और शहजाद में पंगा हुआ हो। इससे पहले शारजाह में भी मैच के दौरान तूतू मैमै हुई थी जिसके बाद शहजाद पर आईसीसी ने जुर्माना ठोंक दिया था और उसके मैच फीस का 50 फीसदी काट लिया था।

इस खबर पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है..अपना जवाब नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/F3rtANFmY7Q?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+