Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: भारत से जीत पर पाकिस्तानी एंकर ने तोड़ी हदें, पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ बड़ी जीत के बाद पाकिस्तान में जश्न का माहौल है लेकिन जश्न के साथ-साथ पाकिस्तानी न्यूज चैनल रविवार शाम को इस जीत पर हदें पार करते नजर आएंगे। पाकिस्तान के न्यूज चैनल 'बोल' के शो 'ऐसे नहीं चलेगा' में एंकर आमिर लियाकत ने पाकिस्तान की जीत को भारत के खिलाफ एक बड़ी जंग की जीत की तरह पेश करते हुए काफी खराब शब्दों का इस्तेमाल किया।

aamir

आमिर लियाकत ने शो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के पाकिस्तान को बेटा और भारत को बाप कहने के लिए जमकर खिंचाई की। वहीं भारत की मीडिया और पीएम मोदी तक को उन्होंने निशाने पर लिया। उन्होंने कश्मीर तक को क्रिकेट मैच की हार-जीत से जोड़ दिया।

आमिर ने अर्णब गोस्वामी, वीरेंद्र सहवाग और ऋषि कपूर पर भड़ास निकाली। आमिर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान ने ऐसी मात दी है हिंदुस्तानी माएं अपने बच्चों को सिखाएंगी कि जब पाकिस्तानी टीम मैदान पर आए तो डर जाना। इसके अलावा उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

पाकिस्तान ने रविवार को भारत को 180 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। ये पाकिस्तान का पहला चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। देखिए, आमिर लियाकत का वीडियो

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+