नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जिन्हें हर क्रिकेट प्रेमी सराहता है। शांत स्वभाव के राहुल द्रविड़ को आपने क्रिकेट के मैदान पर बहुत ही कम अपने विरोधियों से बहस में उलझते हुए देखा होगा। उन्होंने विरोधियों की हर छींटाकशी का जवाब अपने बल्ले से दिया है।
लेकिन कमेंट्री बॉक्स में सौरव गांगुली और द्रविड़ में ऐसी तकरार हुई जिसे देखकर आप सच में सोचेंगे कि यह वही द्रविड़ हैं या कोई और। दरअसल इंग्लैंड और भारत के बीच एक मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स में राहुल, सौरव और हर्षा भोगले कमेंट्री कर रहे थे।
तभी इस दौरान 2007 के उस मैच का जिक्र हुआ जिसमें द्रविड़ टीम के कप्तान थे। इस मैच में द्रविड़ ने गांगुली से 28 ओवर कराये थे जिनमें उन्होंने 2 विकेट लिये थे। जबकि सचिन ने 38 ओवर में 1 विकेट लिया था।
द्रविड़ ने गांगुली को अंडरबॉल कहा और सचिन को गांगुली से बेहतर गेंदबाज बताया। जिसपर गांगुली उखड़ गये। द्रविड़ ने कहा कि अगर गांगुली थोड़ा और बेहतर होते तो भारत की स्थिति बेहतर होती। जिसके जवाब में गांगुली ने कहा कि अगर मैं देश का प्रधानमंत्री होता बहुत कुछ बदल सकता था। द्रविड़ ने मजाक-मजाक में गांगुली की धीमी रफ्तार गेंद और जल्दी थकने पर भी चुटकी ली।