भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल करने वाले पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने यू टर्न लिया है। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ को शायद अपनी गलती का अहसास हो गया है। आपको बता दें कि भारत द्वारा पाकिस्तान की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया था कि 'बाप-बेटा-पोता' इसी को गंभीरता से लेते हुए लतीफ ने करीब 15 मिनट के वीडियो में सहवाग को भला बुरा कहा था।
हालांकि सहवाग के खिलाफ लतीफ की भद्दी टिप्पणी के जवाब में भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने एक वीडियो जारी कर करारा जवाब दिया था। हालांकि अब अपनी गलती का अहसास करते हुए 48 वर्षीय लतीफ ने नया वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को महान बल्लेबाज बताते हुए कहा है कि पूर्व भारतीय ओपनर टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगा चुके हैं। विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज बताते हुए लतीफ ने कहा कि- हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।
मैं सहवाग को पाकिस्तान पर किए गए कमेंट को लेकर सबक सिखाना चाहता था। लतीफ ने कहा है कि सहवाग महान खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाए हैं लेकिन उन्हें एक देश का अपमान नहीं करना चाहिए।
देखें वीडियो...