नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सोमवार को ड्वायन ब्रावो (22-4) की बेहतरीन गेंदबाजी और फिर एरॉन फिंच (74) तथा दिनेश कार्तिक (नाबाद 41) की शानदार पारियों की बदौलत सुरेश रैना की गुजरात लायंस टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से हरा दिया। इसी मैच के साथ ड्वेन ब्रावो टी-20 फारमेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।